BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सहित जिंदा जला युवक, मौके पर मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 19, 2022

दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सहित जिंदा जला युवक, मौके पर मौत



रेवांचल टाइम्स: मध्यप्रदेश में शहडोल में बुधवार को दिल दहलाने वाले हादसे में युवक की मौत हो गई। बस की टक्कर के बाद युवक बीच सड़क पर बाइक समेत जिंदा जल गया। हादसा गोहपारू थाना क्षेत्र के ककरदेही गांव में हुआ।

यहां दादू एंड संस ट्रैवल्स की बस ने सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भिड़ंत के बाद बाइक सवार काफी दूर तक घिसटता चला गया। टक्कर के कारण बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई। इसके बाद उसमें आग लग गई। युवक बाइक में ही फंसा रह गया। युवक जिंदा जल गया। युवक की घटना स्थल पर ही जलकर मौत हो गई।

जब तक लोग मौके पर पहुंच कर उसे बचा पाते, तब तक वह पूरी तरह जल चुका था। युवक की पहचान 31 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार बढ़ई, निवासी मझौली के रूप में की गई है। वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था। गोहपारू पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

 


No comments:

Post a Comment