Breaking

revanchal times new

बाहर से आने वालों की सूची संधारित कर टेस्ट कराएँ

मण्डला 15 जनवरी 2022



कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूची संधारित कर उनका टेस्ट कराने तथा टेस्ट रिपोर्ट आने तक उन्हें आईसोलेट करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक वार्डों एवं पंचायतों में मुनादी द्वारा यह सूचना दी जाये कि किसी भी व्यक्ति में कोविड के लक्षण परिलक्षित होते हैं तो कोविड जांच हेतु संबंधित का नजदीकी फीवर क्लीनिक में कोविड टेस्ट कराया जाये। प्रत्येक वार्डों एवं पंचायतों में बाहर से आने वाले लोगों की सूची संधारित की जाये तथा उक्त सूची से प्रतिदिन कलेक्टर को भी अवगत कराया जाये। बाहर से आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण भी अनिवार्यतः कराकर संबंधित क्षेत्रों में आंगनवाड़ियों, पंचायत भवनों, छात्रावासों का चिन्हांकन कर ऐसे लोगों को रिपोर्ट आने तक इन्हें आईसोलेशन केन्द्रों में रखा जाये। सभी वार्डों एवं पंचायतों में क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के माध्यम से घर-घर सर्वे कराया जाये एवं पात्र व्यक्तियों को वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित कराना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new