BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मां लक्ष्मी के साथ करें इस देवता की पूजा, धन कुबेर कर देंगे मालामाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, January 19, 2022

मां लक्ष्मी के साथ करें इस देवता की पूजा, धन कुबेर कर देंगे मालामाल




रेवांचल टाईम्स: शास्त्रों के मुताबिक धन के देवता कुबेर हैं. इन्हें भगवान शिव का द्वारपाल भी माना गया है. वैसे तो धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी की पूजा की जाती है. लेकिन लक्ष्मी जी की पूजा के साथ-साथ कुबेर की पूजा से अत्यधिक लाभ मिलता है. धर्म ग्रंथों के मुताबिक सिर्फ लक्ष्मी जी की पूजा से लाभ नहीं होता है बल्कि इनके साथ धन के देवता कुबेर को भी प्रसन्न करना होता है. ऐसे में जानते हैं कि धन के देवता कुबेर को किस प्रकार प्रसन्न करना चाहिए.
उत्तर-पूरब दिशा में कुबेर की स्थापना

घर के उत्तर-पूरब दिशा को साफ सुथरा कर गंगाजल से शुद्ध करें. इसके बाद एक चमेली के तेल, सफेद मोमबत्ती लेकर उसे जलाकर उस स्थान पर रखें. इसके बाद कुबेर देवता स्मरण करते हुए उनसे अपनी मनोकामना करें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन की कामना पूरी होती है.
कुबेर मंत्र का जाप

हर दिन सुबह स्नान के बाद मोतियों की माला से 'ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नमः' इस मंत्र का 108 बार जाप करें. सुबह और शाम दोनों समय इस मंत्र का जाप करना और भी अच्छा रहेगा.
कुबेर यंत्र की पूजा

कुबेर यंत्र की पूजा करने से धन के देवता प्रसन्न होते हैं. सोने, चांदी या पंचलोहा इन तीन धातुओं में से किसी एक में कुबेर यंत्र को अंकित करवा लें या बाजार के कुबेर यंत्र ले आएं. इसके बाद इस यंत्र की रोजाना पूजा करें. ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है. साथ ही दुर्भाग्य भी दूर होते हैं.

No comments:

Post a Comment