रेवांचल टाईम्स - सांसद नकुलनाथ के बड़े बोल - न कोरोना का डर, ना धारा 144 का दूसरी लहर में स्वंयम हो चुके हैं संक्रमित
छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने कहा है कि उन्हें कोरोना से डर नहीं लगता। नकुलनाथ चौरई में कांग्रेस की सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- मैं बहुत पहले चौरई आने वाला था। पहले कमलनाथ जी की सरकार गिर गई। फिर कोविड की पहली और दूसरी लहर की वजह से नहीं आ सका। कार्यक्रम ज्यादा दिन टालना नहीं चाहता था, इसलिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे (छिंदवाड़ा) को कहा कि मेरा कार्यक्रम बनाइए। जवाब मिला कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। जिले में धारा 144 लागू है। मैंने कहा- मुझे कोरोना से डर नहीं। धारा 144 का भी कोई डर नहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सांसद बेटे नकुलनाथ बिना मास्क ही मंच पर नजर आए। उनके पीछे कुछ कांग्रेस नेता भी बिना मास्क के थे। सांसद का जहां कार्यक्रम रखा गया, उसी चौरई में कोरोना के ज्यादा एक्टिव केस नजर आने लगे हैं। ऐसे में यहां मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
मप्र से इकलौते कांग्रेस सांसद
मध्यप्रदेश से इकलौते कांग्रेस सांसद नकुलनाथ दूसरी लहर में नवंबर 2020 में संक्रमित हो चुके हैं। उन्हें घर में ही आइसोलेट किया गया था। खुद ट्वीट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी थी।
नकुल का यह बयान तब, जब प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे केस
नकुलनाथ का यह बयान तब आया, जब प्रदेश तीसरी लहर की चपेट में है। केस तेजी से बढ़ रहे हैं।
No comments:
Post a Comment