BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इस चीज को खाने के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए पानी, वरना पेट में उठेगा भयंकर दर्द - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 17, 2022

इस चीज को खाने के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए पानी, वरना पेट में उठेगा भयंकर दर्द



हमारे शरीर में लगभग 60 प्रतिशत पानी ही होता है. इसलिए, पानी हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियां ऐसी भी होती हैं, जब पानी पीना खतरनाक हो सकता है. इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही फूड्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें खाने के तुरंत बाद पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए. वरना आपके पेट में भयंकर दर्द उठ सकता है या अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

इन चीजों को खाने के बाद तुरंत ना पीएं पानी
हमारे पेट में एसिड की एक जरूरी मात्रा होनी चाहिए, जो स्वस्थ पाचन के लिए बहुत जरूरी है. मगर कुछ चीजों को खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट का पीएच लेवल बिगड़ जाता है और स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं.


1. फलों के तुरंत बाद पानी
फल खाना सेहत के लिए लाभदायक है, लेकिन तभी जब यह अच्छी तरह पच पाए. वरना, अधूरे पचे हुए फल कब्ज, भयंकर पेट दर्द आदि का कारण बन सकते हैं. फलों को पचाने में पेट में बनने वाला हाइड्रोक्लोरिक एसिड मददगार होता है. लेकिन, फलों के बाद तुरंत पानी पीने से यह एसिड पतला हो जाता है और फल ढंग से पच नहीं पाते हैं.

2. तरबूज जैसे अधिक रस वाले फल
फलों में भी तरबूज, ककड़ी, खीरा जैसे अधिक रस वाले फलों के बाद पानी नहीं पीना चाहिए. क्योंकि, इन फलों में पहले से ही पानी की मात्रा मौजूद होती है. अगर हम इन फलों के बाद पानी पीते हैं, तो शरीर में पानी का लेवल बिगड़ जाता है और हमें दस्त लगने का खतरा हो सकता है.

No comments:

Post a Comment