BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जय जवान जय किसान के प्रणेता थे शास्त्री जी, जिला कांग्रेस सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालयों में शास्त्री जी को दी गई श्रद्धांजलि... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 11, 2022

जय जवान जय किसान के प्रणेता थे शास्त्री जी, जिला कांग्रेस सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालयों में शास्त्री जी को दी गई श्रद्धांजलि...




रेवांचल टाईम्स - मण्डला भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रयोद्धा एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय सहित समस्त ब्लॉक कांग्रेस कार्यालयों में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित कर देश के लिए उनके योगदानों को याद किया गया। उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर देश के लिए समर्पित रहने का संकल्प दोहराया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि देश की आजादी से लेकर स्वतंत्र भारत के विकास में शास्त्री जी का योगदान अमर है, उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश के नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की एक नई प्रेरणा को स्थापित किया था, वे जय जवान जय किसान के प्रणेता थे। देश मे हरित क्रांति व श्वेत क्रांति उनके ही कार्यकाल में प्रारम्भ हुई थी, 1965 की जंग में विरोधियों को धूल चटाने का काम शास्त्री जी के कार्यकाल मे ही हुआ था। देश का हर नागरिक शास्त्री जी के योगदानों का ऋणी है। इस दौरान निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने भी शास्त्री जी के देश के लिए योगदानों को लेकर उनका स्मरण किया व अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव छविलाल कछवाहा हमराज अख्तर कोवीद सिंह ठाकुर शेख अतीक खान विवेक दुबे कुलदीप कछवाहा रजनीश रंजन उसराठे दिनेश पटेल श्रीकांत कछवाहा सुधीर श्रीवास राहुल श्रीवास इंद्रा सोनवानी रेशमा अल्वी गणेश पाठक सुभाष पांडेय मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय घुघरी में दी गई श्रद्धांजलि

बिछिया विधायक की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय घुघरी में शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। देश के लिए उनके योगदानों को याद किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस सचिव छबि कछवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुशराम सहित घुघरी ब्लॉक के मंडलम सेक्टरों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment