BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधायक प्रतिनिधि सतीश दुबे ने गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंच देखी व्यवस्था - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 10, 2022

विधायक प्रतिनिधि सतीश दुबे ने गोपालगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंच देखी व्यवस्था

 




रेवांचल टाईम्स –कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने कार्यकर्ता व स्वास्थ विभाग को मुस्तैद रहने को कहा है साथ ही कोरोना को देखते हुए जिला चिकित्सालय सहित अपने विधान सभा क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों से आवश्यक सामग्री की भी लिस्ट मांगी गई है जिससे उसे समय रहते पूरी कर ली जाए।


इसी क्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के दिशानिर्देश में विधायक प्रतिनिधि सतीश दुबे स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज पहुंचे जहां स्वास्थय केन्द्र में घूम कर जायजा लिया मरीजों से जानकारी ली डॉक्टर सहित स्टाप से मिले, दवाई की मांग वा स्टाक की जानकारी ली वही स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी और मरीजों के मास्क ना लगाए होने पर नाराजगी भी दिखाई।


साथ ही कर्मचारियों के स्वास्थ्य केंद्र में समय से न आने और जल्दी वापस लौट जाने की भी शिकायत मिली थी जिसमे विधायक प्रतिनिधि श्री सतीश दुबे ने बी. एम. ओ. डॉक्टर  वन्दना कमलेश से चर्चा की गई।


रेवांचल टाईम्स के साथ विनोद दुबे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment