BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे काले तिल के ये उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 25, 2022

आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे काले तिल के ये उपाय



हिंदू धर्म में काले तिल से पूजा करना सबसे शुभ होता है। कहा जाता है शनि देव (Shani Dev ki puja) की पूजा के दौरान उन्हें प्रसन्न करने के लिए भी काला तिल (Black sesame) चढ़ाया जाता है। इसी के साथ पूर्णिमा (Purnima) और अमावस्या के दिन काला तिल दान करना सबसे शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु की उपासना के दौरान उन्हें तिल के लड्डू का भोग लगाना भी शुभ होता है। अब आज हम आपको काले तिल के कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको बड़े लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए बताते हैं।

* ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर कुंडली में ग्रह दोष है, तो इससे करियर और कारोबार में बाधा आती है। केवल यही नहीं बल्कि इस प्रभाव से प्रभावित व्यक्ति की शारीरिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती हैं। ऐसे में अगर कुंडली में शनि दोष है, तो इसके लिए आप काले तिल से उपाय कर सकते हैं। जी दरअसल इसके लिए हर शनिवार को जल में तिल मिलाकर अर्घ्य दें।

* ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कभी-कभी पितृ दोष के कारण भी जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में पितृ दोष दूर करने के लिए आप अमावस्या और पूर्णिमा के दिन तिल को दान करें। कहते हैं अगर पितृ नाराज रहते हैं, तो जीवन में आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियां बनी रहती हैं।

* काफी मेहनत के बाद भी कभी-कभी करियर में वो सफलता नहीं मिल पाती है, जिसकी तलाश में वह अक्सर रहते हैं। ऐसे में करियर में बेहतर मुकाम पाने के लिए काले तिल से जुड़े उपाय कर सकते हैं। आप इसके लिए मंगलवार या शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर तेल के साथ काले तिल भी चढ़ाएं। ऐसा आपको 11 मंगलवार या शनिवार को करना है।

* कुंडली में सूर्य अगर मजबूत हो तो जीवन में सुख एवं समृद्धि भरा माहौल बना रहता है। ऐसे में कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए स्नान कर तिलांजलि करें।

No comments:

Post a Comment