BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शिविर लगाकर पूर्ण करें राजस्व वसूली का लक्ष्य - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, January 28, 2022

शिविर लगाकर पूर्ण करें राजस्व वसूली का लक्ष्य

मण्डला 28 जनवरी 2022-



राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि नामांतरण, अविवादित बटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। कोई भी प्रकरण राजस्व न्यायालयों में अधिक समय तक लम्बित नहीं रहना चाहिए। आरसीएमआर प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयवार आगामी 4 दिनों के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए उनके समुचित निराकरण के निर्देश दिए। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शिविर लगाकर लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का गंभीरता से अध्ययन करते हुए उनका समयसीमा में सकारात्मक निराकरण करें। जनवरी माह में प्राप्त होने वाले प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। इसी प्रकार 300 दिवस से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों की संबंधित अधिकारी स्वयं समीक्षा करते हुए उनके निराकरण की पहल करें। बैठक में मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित समस्त राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment