BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अशांत मन को स्थिर करने के लिए आजमाए ये ज्योतिषीय उपाय, होगा सुखद अहसास - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, January 27, 2022

अशांत मन को स्थिर करने के लिए आजमाए ये ज्योतिषीय उपाय, होगा सुखद अहसास



 रेवांचल टाईम्स: इस प्रतिस्पर्धा के समय में व्यक्ति आगे बढ़ने के चक्कर में खानपान और सेहत की सुधबुध रखना भूल गया हैं जिसकी वजह से कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं और मन अशांत रहता हैं। इस अशांत मन की वजह से काम में मन नहीं लग पाता हैं और आप सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से अशांत मन को स्थिर किया जा सकता हैं और इनसे सुखद अहसास की अनुभूति होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
मन को एकाग्र करें

मन को एकाग्र करने के लिए 'पुनन्तु विश्वभूतानि जातवेदः पुनीहि मा' मंत्र का जाप। ज्योतिषियों का कहना है कि यदि हम इस मंत्र का उच्चारण करें तो हम अपने मन पर नियंत्रण रख सकते हैं। सुबह के समय पूर्व दिशा की ओर इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र का जाप लगातार सात दिनों तक करना होगा।
सूर्य देव को अर्घ्य दें

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कई लोग सुबह उठकर पूजा पाठ करने से पहले सूर्य देव को जल चढ़ाते हैं। सुबह-सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं, इससे आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।

ईश्वर की साधना करें

भगवान का ध्यान रोज लगाने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। मन को शांत करने के लिए सुबह-शाम को मंदिर जाएं और भगवान का ध्यान लगाएं। अगर आप मंदिर नहीं जा पाते हैं, तो घर में ही भगवान का ध्यान लगाएं।
गायत्री मंत्र का जाप

गायत्री मंत्र का जाप करने से शांत रहता है। गायत्री मंत्र 'ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।' का जाप करें। गायत्री मंत्र का जाप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

ध्यान लगाएं

ध्यान मन को एकाग्र करता है। आँखें बंद करके मन को एकाग्र करें और ॐ मंत्र का जाप करें। ॐ का जाप चित्त को शांत करता है और मन इधर उधर नहीं भटकता।

No comments:

Post a Comment