रेवांचल टाइम्स : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दूसरी लहर के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी रखें। उन्होंने जनसामान्य से मॉस्क लगाने, भीड़़ वाले आयोजन न करने, बार-बार हाथ धोने तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मॉस्क को दिनचर्या का अंग बना लें। मॉस्क न पहनना सामाजिक अपराध है। मॉस्क न पहनने वाला व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी खतरे में डाल सकता है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को भी कोविड गाईडलाईन का पालन करने प्रेरित करें। मॉस्क नहीं तो सामान नहीं तथा मॉस्क नहीं तो बात नहीं के फॉर्मूले को प्रभावी बनाएं।
No comments:
Post a Comment