BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दीनदयाल रसोई के लिए जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें - हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 25, 2022

दीनदयाल रसोई के लिए जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें - हर्षिका सिंह

मण्डला 25 जनवरी 2022



                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने डिंडौरी रोड स्थित दीनदयाल रसोई का निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई में प्रतिदिन आने वाले व्यक्तियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दीनदयाल रसोई के माध्यम से दिए जाने वाले भोजन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखते हुए रसोई का संचालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने पीओ डूडा श्री कुर्वेती को दीनदयाल रसोई के लिए आवश्यक वस्तुओं सहित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रसोई संचालिका श्रीमती ज्योतिषी से दीनदयाल रसोई की व्यवस्थाएं, राशन, किचन, पीने के पानी आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एडीएम मीना मसराम, ईईपीआईयू श्री पटले एवं संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment