रेवांचल टाईम्स - गणतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर निर्माणाधीन थाना सीधी के ठीक बगल में थाना प्रभारी श्री विजेंद्र मिश्रा जी के प्रयास से बनवाए गए वालीवाल मैदान का उदघाटन भाजपा के वरिष्ट व पूर्व किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री बीरेन्द्र पाण्डेय व हाई स्कूल सीधी के प्रभारी प्राचार्य श्री पी.डी.सिंह जी की उपस्थित में फीता काटकर वॉलीबॉल का शुभारंभ किया गया।थाना प्रभारी श्री मिश्रा जी के प्रयास से बनवाए गए मैदान में खेल प्रेमियों में निश्चित ही एक नई ऊर्जा का संचार होगा।सभी उपस्थित जनों ने श्री मिश्रा जी को वॉलीबॉल खेल प्रारम्भ कराने की गणतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाइयां दी है।उदघाटन मैच कर्मचारी Vs सीधी ग्रामीण के बीच खेला गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री प्रहलाद मणि पाण्डेय,अशोक मौर्य(शिक्षक),शैलेष पाण्डेय (शिक्षक),ए.यस.आई नागेन्द्र सिंह,मिश्रा जी बैंक कैशियर, सुनील गुप्ता,छात्रावास अधीक्षक चंद्रभान बैगा,अजीत श्रीवास्तव क्षेत्रीय पत्रकार दीपक कुमार गर्ग सहित सभी खेल प्रेमियों की उपस्थित रही।
रेवांचल न्यूज़ से शरद कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment