BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनुभूति कैम्प के आयोजन संबंधी बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, January 4, 2022

अनुभूति कैम्प के आयोजन संबंधी बैठक संपन्न

मण्डला 4 जनवरी 2022



स्कूली विद्यार्थियों को वनप्राणी वनसंरक्षण के प्रति जागरुक किये जाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश की इको पर्यटन बोर्ड के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रचार-प्रसार आयोजन वन विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में अनुभूति कैंप का आयोजन किया जा रहा है ताकि छात्र छात्राओं को संदेश वाहक बनकर समाज को नई दिशा दे सकें। इस कारण कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में वन विभाग के द्वारा आयोजित अनुभूति कैंप किए जाने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के गोलमेज में बैठक का आयोजन किया गया।

 

बैठक में एडीएम मीना मसराम के द्वारा कैंप में आयोजन के संबंध में अनेक निर्देश दिए गए। साथ ही छात्रों एवं कर्मचारी अधिकारियों को कोविड-19 की दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में विजय तेकाम, सहायक आयुक्त सुनीता बर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील सिन्हा, सहायक संचालक कान्हा नेशनल पार्क के.एस. रंधा, उप वन मंडल अधिकारी पश्चिम समान वन विभाग लतिका तिवारी, आर.ओ. पूर्व वन मंडल वन विभाग मुकेश पांडे, एपीसी आरके छत्री, इको क्लब प्रभारी महेंद्र श्रीवास, कार्यक्रम प्रभारी एवं शैलेश तिवारी शिक्षा अधिकारी कार्यालय उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment