Breaking

revanchal times new

टीबी के मरीजों को चिन्हित करने एक्टिव केस फाईडिंग प्रशिक्षण संपन्न

मण्डला 11 जनवरी 2022


जिला क्षय अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की परिकल्पना 2025 तक टीबी मुक्त भारत क्षय रोगको साकार करने 16 जनवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक टीबी मरीजों को खोजने के लिए एक्टिव केस फाईडिंग अभियान चलाया जायेगा। 10 जनवरी 2022 को जिला क्षय केन्द्र मण्डला में ब्लॉक के आए समस्त एनटीईपी स्टॉफ को एक्टिव केस फाईडिंग से संबंधित आवश्यक जिला स्तरीय प्रशिक्षण डॉ. जेपी चीचाम, जिला क्षय अधिकारी एवं कीर्ति सिंह कुशवाह, जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा दिया गया। जिला क्षय केन्द्र मण्डला में प्रशिक्षण में समस्त ब्लॉक से उपस्थित एनटीईपी स्टॉफ, जिला स्तर से संजीव उसराठे, लेखापाल, मुकुल तुमराम, एसटीएस, आलोकरंजन अवधवाल, एसटीएलएस, रैनी वर्मा, टीबीएचव्ही, राजेश चंद्रौल, कमल किशोर आर्माे, एसटीएस, देवेन्द्र साहू, एसटीएस एवं दीपक तिवारी, डीईओ आदि शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post