मण्डला 2 जनवरी 2022
रेवांचल टाइम्स: 15 से 18
वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभ होने वाले टीकाकरण अभियान के लिए सेशन साईट प्लान निर्धारित
कर दी गई है। प्रदेश में अब ओमीक्रोन वायरस का प्रवेश हो गया है, जिससे हम सभी को खतरा बना
हुआ है। कोविड के टीके जरूर लगवाएँ एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 3 जनवरी 2022 से 15 वर्ष से 18 वर्ष बालक व बालिकाओं को
कोविड-19 का
टीकाकरण किया जायेगा। जिले के सरकारी व गैर सरकारी निजी अनुदान प्राप्त स्कूल तथा
आई.आई.टी, पॉलिटेक्निक
कॉलेजों में सत्र लगाकर किशोरों को टीकाकरण किया जायेगा। वर्ष 2007 अथवा उसके पूर्व जन्मे
समस्त किशोर बालक व बालिकाएँ कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु पात्र होगें। जिलेवासियों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को
टीका जरूर लगवाएँ एवं अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग करें।
15 से 18
वर्ष की आयु के किशोरों को सभी सेशन साईटों पर कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा जिसके
लिए विकासखण्डवार सेशन साईट निर्धारित कर दिए गए हैं।
मंडला शहरी क्षेत्र -
शा.उ.हा.से.स्कूल मंडला,
शा.हा.से.स्कूल क्रं. 2
मंडला, शा.हा.से.स्कूल
रानी अवंती बाई एवं शा.क.हा.से.स्कूल महाराजपुर तथा शा.महिला महाविद्यालय मंडला।
विकासखण्ड बम्हनी -
शा.हा.से.स्कूल बम्हनी बंजर, शा.हा.से.स्कूल बॉयस हवेली बम्हनी, शा.हा.स्कूल बाजाबोरिया, शा.हा.स्कूल ग्वारा,
शा.हा.से.स्कूल हृदयनगर, शा.हा.से.स्कूल लिमरूआ,
शा.हा.स्कूल मलारा, शा.हा.स्कूल
भपसा, शा.हा.स्कूल
खड़देवरा, शा.हा.स्कूल
केहरपुर, शा.हा.स्कूल
बढ़ार, शा.हा.से.स्कूल
खुर्सीपार, शा.क.हा.स्कूल
पुरवा, शा.हा.से.स्कूल
मधुपुरी, शा.हा.स्कूल
पटपरा रैयत, शा.हा.स्कूल
आईटीआई मंडला, शा.हा.स्कूल
बिंझिया, शा.हा.स्कूल
सिलपुरा, शा.हा.से.स्कूल
बिनैका, शा.हा.स्कूल
किन्द्री, शा.हा.स्कूल
सेमरखापा, शा.हा.स्कूल
गाजीपुर, शा.हा.स्कूल
घाघा, ग्वार, बकौरी एवं खारी, शा.हा.स्कूल पटपर
सिंगारपुर, शा.हा.से.
कन्या शिक्षा परिसर मंडला,
शा.हा.से.स्कूल नर्मदा पौंड़ीलिंगा एवं शा.हा.से.स्कूल सागर निर्धारित किए गए
हैं।
बिछिया -
शा.हा.से.स्कूल अहमदपुर,
शा.हा.से.स्कूल अंजनिया, शा.क.हा.से.स्कूल अंजनिया, शा.हा.से.स्कूल किसली भिलवानी, शा.हा.से.स्कूल एक्सीलेंस भुआबिछिया, शा.क.हा.से.स्कूल मॉडल बिछिया, शा.हा.से.स्कूल कन्या शिक्षा परिसर बिछिया, शा.हा.से.स्कूल दानीटोला, शा.हा.से.स्कूल सर्वोदय ककैया, शा.हा.से.स्कूल लफरा एवं
माधोपुर, मांगा, मोचा, औरई, रामनगर एवं सिझौरा निर्धारित
किए गए हैं।
बीजाडांडी - शा.क.हा.से.स्कूल
बीजाडांडी, शा.हा.से.एक्सीलेंट
स्कूल बीजाडांडी, शा.हा.से.मॉडल
स्कूल बीजाडांडी, कन्या
शिक्षा परिसर बीजाडांडी,
शा.हा.से.स्कूल बुदरा पिपरिया, जमठार, बरगांव, पोनियामाल, पौंड़ी नगरार एवं कालपी, हाईस्कूल मैली, विजयपुर, बरवाही, लावर एवं मानिकसरा, उ.मा.वि. उदयपुर, हाईस्कूल मगरधा एवं लहसर
तथा छिंदगांव, कन्या
हाईस्कूल कालपी निर्धारित किया गया है।
घुघरी - शास.हा.से.स्कूल
भैंसवाही, शास.हा.से.स्कूल
देवहारा बम्हनी, शास.हा.से.स्कूल
सलवाह, शास.क.हा.से.स्कूल
घुघरी, शास.हा.से.एक्सीलेंट
स्कूल घुघरी, शास.हा.से.
मॉडल स्कूल घुघरी, शास.हा.स्कूल
तबलपानी, शास.हा.से.स्कूल
नैझर, डोंगरमंडला, खजरी एवं सुरेहली
निर्धारित किया गया है।
मवई -
शास.हा.से.स्कूल भानपुर,
घुटास, शास.हा.स्कूल
सहजपुरी, शास.क.हा.स्कूल
मवई, शास.हा.से.एक्सीलेंट
स्कूल मवई, शास.हा.से.मॉडल
स्कूल मवई, शास.हा.से.स्कूल
घोंटा, शास.हा.से.स्कूल
मोतीनाला एवं भीमडोंगरी निर्धारित है।
मोहगाँव - शास.हा.से.स्कूल
सिंगारपुर एवं कौआडोंगरी,
शास.हा.से.एक्सीलेंट स्कूल मोहगांव, शास.हा.से.मॉडल स्कूल मुंगवानी, कन्या शिक्षा परिसर खर्राछापर, शास.हा.से.स्कूल चाबी,
मुनू एवं बिलगांव निर्धारित है।
नैनपुर -
शास.हा.स्कूल झिरिया, कन्हरगांव, पुर्तरा, जलतरा, शास.क.हा.स्कूल पिंडरई, शास.हा. स्कूल रैवाड़ा, रामदेवरी, अतरिया, मक्के, हीरापुर, चीचगांव, रमपुरी, घटेरी, पालासुंदर, भालीवाड़ा, सुर्खी, तिलई एवं सर्री, शास.हा.से.स्कूल सालीवाड़ा, भरभेली, पिंडरई, झुलपुर, पाठासिहौरा, शास.क.हा.से.स्कूल नैनपुर, उत्कृष्ट हा.से.स्कूल
नैनपुर, न.हा.से.स्कूल
नैनपुर, शास.हा.से.स्कूल
जामगांव, चिरईडोंगरी, इंद्री, टाटरी, जहरमऊ निर्धारित है।
नारायणगंज -
शास.हा.से.स्कूल बम्हनी,
मॉडल स्कूल कुड़ामैली,
उ.हा.से.स्कूल टिकरिया,
शास.क.हा.से.स्कूल नारायणगंज, बा.हा.से.स्कूल नारायणगंज निर्धारित है।
निवास -
शास.हा.से.स्कूल मनेरी, गडरा, हाथीतारा, शास.हा.स्कूल भीखमपुर, बिसौरा, शास.हा.से.स्कूल अमगवां, पिपरिया, शास.हा.स्कूल कटंगसिवनी, शास.हा.से.एक्सीलेंस स्कूल
निवास, शास.हा.से.
मॉडल स्कूल निवास एवं शास.हा.से.क. स्कूल निवास निर्धारित है।
No comments:
Post a Comment