BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोविड-19 के बचाव हेतु एडवायजरी जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 17, 2022

कोविड-19 के बचाव हेतु एडवायजरी जारी

 



 

मण्डला 17 जनवरी 2022

रेवांचल टाइम्स: कलेक्टर श्रीमति हर्षिका सिंह ने जिले के जनसमुदाय से अपील की है कि कोविड-19 महामारी का खतरा जिले में बढ़ रहा है शासन प्रशासन का सहयोग करें। धार्मिक आयोजन, शादियों, समाजिक कार्यक्रम में न जाएं, भीड़-भाड से दूर रहें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ धोएं, मॉस्क लगायें तथा कोविड-19 का टीका के दोनों डोज जरूर लगवायें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जिलेवासियों के लिए एडवाईजरी जारी की है कि संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आते हैं या सर्दी, खांसी, बुखार, के लक्षण दिखाई देते हैं तो कोरोना की जांच जरूर करायें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। 10 जनवरी से 60 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोज दिया जा रहा है। बूस्टर टीका लगवायें एवं स्कूल कॉलेज में 15-18 वर्ष के किशोर बच्चों को टीका लगाया जा रहा है, अपने बच्चों को टीका जरूर लगवायें तथा कोरोना से सुरक्षा पाएं। अपने एवं अपने परिवार के सुरक्षा का दायित्व स्वयं की जिम्मदारी है।

No comments:

Post a Comment