समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश
मण्डला 28 जनवरी 2022
उपार्जन संबंधी विषयों की समीक्षा
करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि उपार्जित धान के परिवहन में
गति लाते हुए अगले 10
दिवस में शतप्रतिशत परिवहन का कार्य पूर्ण करें। परिवहन के साथ ही किसानों के
भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करें। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई
इस बैठक में संबंधित विभागों के जिला, तहसील तथा विकासखण्ड स्तर के अधिकारी तथा ट्रांसपोर्टर उपस्थित रहे।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपार्जित
धान के परिवहन की सेक्टरवार समीक्षा करते हुए दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर उसकी
पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन कार्य में किसी भी
प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नैनपुर में धान के परिवहन की
धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए नैनपुर सेक्टर के परिवहनकर्ता को नोटिस जारी
करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि जिन किसानों किसानों की धान
का परिवहन हो जाता है तत्काल भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
कलेक्टर
हर्शिका सिंह ने निर्देषित किया कि रबी विपणन वर्श 2022-23 के लिए पंजीयन तथा उपार्जन के संबंध में सभी आवष्यक
तैयारियाँ समयपूर्व पूर्ण करें। जिन पंजीयन केन्द्रों में अधिक भीड़ रहती है ऐसे
केन्द्रों का चिन्हांकन कर वहाँ अतिरिक्त पंजीयन केन्द्र खोलने की कार्यवाही करें।
उन्होंने कहा कि किसानों को पंजीयन के संबंध में नवीन निर्देषों से अवगत कराएं, उन्हें
स्वयं के मोबाईल से पंजीयन करने के लिए प्रेरित करें। आवष्यकतानुसार ग्राम पंचायत, जनपद
पंचायत एवं तहसील स्तर पर भी सुविधा केन्द्र संचालित कराएं। उन्होंने लोक सेवा
केन्द्र के माध्यम से भी किसानों के पंजीयन कराने के निर्देष दिए। कलेक्टर ने कहा
कि पंजीयन कार्य में लगाए जाने वाले कर्मचारियों का प्रषिक्षण आयोजित करें। इसी
प्रकार उपार्जन केन्द्रों के संबंध में भी आवष्यक तैयारियां पूर्ण करें। अब
किसानों को एसएमएस नहीं आएगा उन्हें उपार्जन के लिए स्लॉट बुक करना होगा। इसी
प्रकार भुगतान प्रक्रिया में भी संषोधन किया गया है। किसान के बैंक खाता का आधार
से लिंक होना जरूरी है। कलेक्टर ने निर्देषित किया कि पीडीएस एवं प्रधानमंत्री
गरीब कल्याण योजना के तहत वितरित किए जाने वाले जनवरी एवं फरवरी माह के खाद्यान्न
का वितरण आगामी 3 दिवस में पूर्ण करें। कलेक्टर हर्शिका सिंह ने 7 फरवरी को मनाए जाने वाले अन्न उत्सव के संबंध में भी
विस्तृत निर्देष दिए। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा कर
उनका समयसीमा में समुचित निराकरण सुनिष्चित करें। बैठक में मुख्यमंत्री राषन आपके
ग्राम योजना की भी समीक्षा करते हुए आवष्यक निर्देष दिए गए।
No comments:
Post a Comment