रेवांचल टाइम - कोरोना महामारी फिर धीरे धीरे अपने पैर पसार रही है लापरवाही के चलते 01 जनवरी 2022 को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 02 और मरीजों का सैंपल कोरोना पाजेटिव आया हैं। इन मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि
इस प्रकार जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 02 से बढ़कर 04 हो गई है। जिले में 01 जनवरी 2022 तक कुल 9112 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 9038 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले मे 01 जनवरी 2022 तक 70 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। बालाघाट जिले में 01 जनवरी 2022 तक कोरोना टेस्ट के लिए 03 लाख 46 हजार 526 सेंपल लिए जा चुके हैं। जिले के अस्पतालों में कोरोना का संभावित कोई भी मरीज भर्ती नहीं हैं। 01 जनवरी 2022 को कोरोना टेस्ट के लिए 708 मरीजों के सैंपल एकत्र किये गये है और 783 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिले के 994 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना शेष है।
रेवांचल टाइम् लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे
No comments:
Post a Comment