BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेत का अवैध तरीके से उत्खनन लगातार जारी, लगाम कसने में विभाग नाकाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 9, 2021

रेत का अवैध तरीके से उत्खनन लगातार जारी, लगाम कसने में विभाग नाकाम

 




भपसा से रात 12 और 02 बजे के बीच रेत माफियाओं काम हो जाता हैं शुरू रेत चोरों के लिए भपसा में हुई रेत खदान चालू नही थमता नजर आ रहा है अबैध उत्खनन और परिवहन... 


रेवांचल टाईम्स - मंडला खनिज सम्पदा की लगातार चोरी होने से राजस्व  की करोड़ों की क्षति हो रही हैं। चोरों के द्वारा लगातार बंजर नदी से रात्रि में रेत की चोरी कर गुप्त स्थानों पर में डम्प किया जा रहा हैं। मिली जानकारी अनुसार पुरवा से हिरदेनगर मार्ग से ग्राम भपसा जाने वाली रोड़ के दाहिने तरफ कच्ची सड़क के आगे लगभग 1 किलोमीटर दूर गुप्त स्थान पर लगभग 25 से 30 ट्राली रेत डम्प करके रखा गया हैं। इसी तरह भपसा के पास तालाब के किनारे भी भारी मात्रा में अवैध रेत डम्प किया गया हैं। प्राप्त जानकारी  के अनुसार ग्राम भपसा निवासी आशीष सिंगौर उर्फ बड़ा आशीष व छोटा आशीष के द्वारा ग्राम भपसा से लगे बंजर नदी से रात्रि में लगभग 2:00 बजे  चोरी से रेत निकाल कर विक्रय करने के साथ गुप्त स्थान पर डम्म करके रखा गया हैं। स्थानीय लोगों ने अपना नाम न बताने की शर्त में बताया कि भपसा निवासी दोनों आशीष के द्वारा प्रतिदिन भपसा से लगी बंजर नदी से रात्रि के समय भारी भरकम वाहन लगाकर रेत निकाल कर डम्प किया जाता हैं। और वही रेत मंडला नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में विक्रय किया जाता हैं। रेत चोरों को अब पुलिस विभाग और खनिज विभाग का कोई भी डर नहीं रह गया हैं। अवैध रूप से नदी नालों से रेत निकाली जा रही हैं जिससे नदी नालों का अस्तित्व ही खत्म होते जा रहा हैं। ठेकेदारों के अलावा अन्य लोगों के द्वारा भी अवैध रूप से रेत उत्खनन कर प्रशासन को चैलेंज कर रहे हैं। और सम्बंधित विभाग भी अवैध उत्खनन कर्ता के विरुद्ध कार्यवाही करने में बोना साबित हो रहा हैं। भपसा के अलावा अन्य स्थानों से भी पूरे जिले भर में अवैध रूप से उत्खनन का काम नहीं रुक रहा हैं। सूत्र बताते हैं कि भपसा निवासी दोनों आशीष के द्वारा  मौके में रेत पकड़ने गए ठेकेदार के कर्मचारी व खनिज विभाग के अधिकारियों को जान से मारने पीटने की धमकी दी जाती हैं। जिसके चलते भपसा रेत खदान में ना खनिज अधिकारी जाते हैं ना ही पुलिस विभाग के लोग। जानकारी यह भी प्राप्त हुई हैं कि अभी कुछ दिन पहले रेत ठेकेदार के कर्मचारियों को भपसा खदान से लेबरो के द्वारा फावड़ा लेकर दौड़ाया गया था। जिसके चलते रेत ठेकेदार के कर्मचारी भी रात को रेत के वाहन को पकड़ने नहीं जाते। इन रेत

 चोरों के इतने हौंसले बुलंद हो गए हैं कि ऐ अधिकारी कर्मचारियों को मारने पीटने की धमकी दी जाती हैं। लगता हैं कि सम्बंधित विभाग और पुलिस विभाग भी इन रेत माफिया से डरते हैं। तभी तो भपसा के बंजर नदी से रात्रि में रोज अवैध रूप से रेत निकाली जा रही हैं। और कार्यवाही अभी तक शून्य हैं। भपसा में रेत माफियाओं के दबदबा से ठेकेदार भी डरने लगे हैं, और राजस्व विभाग तो कदम तक नहीं रखते।

No comments:

Post a Comment