कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट ने देश में रफ्तार पकड़ ली है. धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ता जा रहा है. भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 100 पार कर गया. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों का कुल आंकड़ा फिलहाल 101 है. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिेएंट तेजी से फैल रहा है और जल्द ही यह डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) को भी पीछे छोड़ सकता है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि ओमिक्रॉन वेरिएंट दुनिया के 91 देशों तक पहुंच गया है. WHO ने कहा है कि ओमिक्रॉन दक्षिण अफ्रीका में डेल्टा संस्करण की तुलना में तेजी से फैल रहा है, जहां डेल्टा परिसंचरण कम था.
उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि ओमिक्रॉन डेल्टा संस्करण से आगे निकल जाएगा. उधर, ICMR के डीजी डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि यह गैर-जरूरी यात्रा, सामूहिक समारोहों से बचने का समय है.
No comments:
Post a Comment