BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मतदाता जागरूकता के लिए मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 15, 2021

मतदाता जागरूकता के लिए मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित

 



रेवांचल टाइम्स:बीजाडांडी क्षेत्र के अंतर्गत कालपी में एनआरएलएम समूह की दीदियों द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने मतदान के महत्व, वोट के लिए प्रेरित करने से संबंधित आकर्षक मेंहदी बनाई। साथ ही मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान हेतु शपथ भी दिलाई गई। उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं मतदाताओं ने बिना लोभ, लालच के निष्पक्ष वोट करने, स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। जागरूकता कार्यक्रम में एनआरएलएम से गिरजादेवी व टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment