BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जूते की लेस से गलाघोंट कर युवक की हत्या - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 30, 2021

जूते की लेस से गलाघोंट कर युवक की हत्या


रेवांचल टाइम्स। मझौली के ढिरहा उमरिया गांव में बुधवार शाम लापता युवक का खेत में शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। प्रारंभिक जांच में मिले सबूत युवक की प्रेमप्रसंग के चलते हत्या की ओर इशारा कर रहे है। युवक की हत्या गला घोंटकर की गई है साथ ही युवक की एक आंख भी शरीर के अंदर धंस गयी है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि हत्यारों ने पहले आंख में वार कर जमकर मारपीट की और फिर दाहिने पैर के जूते की लैस से गला घोंट कर, नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। बहरहाल पुलिस मौके पर है, जल्द ही इस मामले का खुलासा हो सकता है।


जानकारी के मुताबिक बुढेंली निवासी अनिल बर्मन (19) सिलहटी ग्राम में चंडी मेला देखने सोमवार को आया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद अनिल के पिता राजू बर्मन ने मंगलवार को मझौली थाने में अनिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गला घोंटकर हत्या
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अनिल मृत हालत में पड़ा था। उसके जूते की लैस अनिल के गले में बहुत टाइट बंधी थी। घटना स्थल पहुंचे सिहोरा एसडीओपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि गला घोंट कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामला प्रेम प्रसंग का जान पड़ता है। शव को पीएम हेतु भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतिजार है। पूरी पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment