BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में, 2 किलो 400 गांजा कीमती 25 हजार रूपये का जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 23, 2021

गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में, 2 किलो 400 गांजा कीमती 25 हजार रूपये का जप्त



जबलपुर। हनुमानताल थानांतर्गत बाबा टोला के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़े युवक को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से करीब 25 हजार रुपए का गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।पुलिस ने बताया कि बीती रात मुखबिर ने सूचना दी कि बाबा टोला के पास एक युवक पिट्ठू बैग लिए संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने जैसे ही मौके पर दबिश दी तो युवक वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करने के बाद उसे दबोचकर जब पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें से 2 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की कीमत 24 हजार 500 रुपए है।

No comments:

Post a Comment