BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
CDS जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार 14 में से 13 लोगों की चली गई जान, डीएनए टेस्टिंग से होगी शवों की पहचान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 8, 2021

CDS जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार 14 में से 13 लोगों की चली गई जान, डीएनए टेस्टिंग से होगी शवों की पहचान



तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को वायुसेना का चौपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी सहित 14 लोग सवार थे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। क्रैश के बाद हेलिकॉप्टर में आग लगने की वजह से शव बुरी तरह झुलस गए हैं। ऐसे में शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।

जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह हादसा कोहरे के कारण कथित तौर पर कम दृश्यता की वजह से हुआ। वायुसेना ने हालांकि जनरल रावत की हालत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। वायुसेना का एमआई-17वीएच हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और इस हादसे के कारण का पता लगाने के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश दिए गए हैं। हेलिकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संकेत दिया कि हेलीकॉप्टर में 14 लोग थे। टेलीविजन पर दिखाई जा रही फुटेज में, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर से आग की लपटें उठती दिखीं। हेलिकॉप्टर के मानव बस्ती से दूर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बड़ी त्रासदी होने से हालांकि बच गई। दुर्घटनास्थल पर भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के क्षतिग्रस्त और जले हुए टुकड़े बिखरे पड़े थे।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने एक तमिल टीवी चैनल को बताया कि उन्होंने तेज आवाज सुनी, जाहिर तौर पर हादसे की आवाज थी, और बाद में हेलिकॉप्टर में आग लगी, जिसमें उसमें सवार कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सीडीएस जनरल रावत वेलिंग्टन में 'डिफेंस सर्विसेज कॉलेज' (डीएससी) जा रहे थे। हेलीकॉप्टर नीलगिरि जिले के पर्वतीय क्षेत्र में कुन्नूर के निकट कातेरी-नंजप्पनचथिराम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर हेलिकॉप्टर कोयंबटूर के सुलुर से वेलिंग्टन में डीएससी की ओर जा रहा था, जहां जनरल रावत, थल सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे के साथ बाद में एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे।

No comments:

Post a Comment