BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रेत के अवैध उत्खनन एवं परिहन में लिप्त टैक्टर चालक गिरफ्तार...बिना नम्बर का टैक्टर मय चेारी की रेत सहित जप्त..विडियो देखें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 26, 2021

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिहन में लिप्त टैक्टर चालक गिरफ्तार...बिना नम्बर का टैक्टर मय चेारी की रेत सहित जप्त..विडियो देखें

                           


थाना प्रभारी बरगी श्री रीतेश पाण्डे ने बताया कि आज दिनॉक 26-12-21 को दोपहर में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि घोघराघाट टेमर नदी ग्राम चौरई से एक नीले रंग के स्वराज टैैक्टर ट्राली में चोरी की रेत लोड कर बरगी लाई जा रही है। सूचना पर घोघरा घाट टेमर नदी के पास दबिश देते हुये एक बिना नम्बर के टैक्टर जिसकी ट्राली मे रेत लोड थी का चालक  को रोका गया, नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम सुनील मरावी उम्र 18 वर्ष निवासी गजना बताया जिससे रेत परिवहन के सम्बंध मे पूछताछ करने पर रायल्टी नहीं होना बताते हुये उक्त रेत घोघरा घाट टेमर नदी से चोरी कर बेचने के लिये बरगी ले जाना बताया। आरोपी टैक्टर चालक से बिना नम्बर का टैक्टर ट्राली मय चोरी की रेत के जप्त करते हुये धारा 379 भादवि एवं 53 म.प्र. खनिज अधिनियम तथा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

 उल्लेखनीय भूमिका -रेत के अवैध उत्खनन एवं परिहन में लिप्त आरोपी को पकडने में सहायक उप निरीक्षक सुरेश तिवारी, आरक्षक विशन सनोडिया, इंद्रकुमार की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment