BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कार में पकड़ाई नैनपुर की अवैध शराब, एस डी ओ पी मंडला ने की कार्यवाही.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 9, 2021

कार में पकड़ाई नैनपुर की अवैध शराब, एस डी ओ पी मंडला ने की कार्यवाही..





रेवांचल टाईम्स - जिले में अबैध शराब का कारोबार थमता नजर नही आ रहा है। वही जहाँ पर पूरे नगर और उपनगर में देशी विदेशी शराब बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है इसके बाद भी ज्यादा पैसे कमाने की होड़ में शराब ठेकेदारों के द्वारा गली गली घर घर तक शराब पहुँचा रहे है। औऱ नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे वही इस अबैध शराब की बिक्री की जानकारी आबकारी विभाग को सब पता है फिर भी कोई ठोस कार्यवाही न करते हुए नजरअंदाज किया जाता है जिससे मंडला नगर के आसपास में संचालित बम्हनी, नैनपुर, मोहगांव, चाबी, घुघरी और अन्य जगहों की शराब नगर में खुलेआम बेची जा रही पर किसी को क्या पीने वाले पी रहे है और बेचने वाले बेच रहे है इस जिले में नियम क़ानून को किसको पड़ी है और बेचारे जनप्रतिनिधि तो केवल अपना हक देख रहे है क्यो कि जनता उनको दुबारा मौका दे या न दे समेट लो जितना समेटना इस कारण प्रतिबंधित के बाद भी शराब दुकानों से बेधड़क शराब लाई जा रही है और कुचियों के द्वारा गली गली मोहल्ले मोहल्ले ढाबों से लेकर किराना दुकान में खुले आम बेची जा।

             वही जानकारी के अनुसार एक कार में अबैध शराब नैनपुर से लाई जा रही थी जिसकी जानकारी मण्डला एस डी ओ पी अश्विनी कुमार को लगी और उन्होंने कलेक्ट्रेट कालोनी में खडी एक संदिग्ध वाहन अल्टो कार जिसका नंबर  MP 17 CA 6074 की तलाशी ली। जिसमे से बड़ी संख्या में विदेशी शराब की पेटी बरामद हुई  है। जिसे एस डी ओ पी अश्विनी कुमार एवं उनकी टीम ने पकड़ा है। वही बताया जा रहा है कि यह शराब अवैध है। जो की मंडला में खपाने के लिए लाई गई थी। फिलहाल पुलिस ने शराब और परिवहन कर रहे वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 


रेवांचल टाइम्स मंडला

No comments:

Post a Comment