BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर करने तय मानकों को प्राप्त करें - हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 15, 2021

स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर करने तय मानकों को प्राप्त करें - हर्षिका सिंह

 




कलेक्टर ने की नगरीय निकायों की समीक्षा

 

मण्डला 15 दिसम्बर 2021

रेवांचल टाइम्स: कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले की सभी नगरीय निकायों की विभिन्न बिन्दुओं के आधार पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वे के अंतर्गत सभी तय मानकों को प्राप्त करें तथा जिले की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर करें। उन्होंने निकायवार एफएसटीपी, जमीन आवंटन, टॉयलेट सत्यापन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेफ्टी टैंक की जियो टैगिंग शतप्रतिशत रूप से करें। श्रीमती सिंह ने बैठक में अनुपस्थित रहने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निकायों के सब इंजीनियर्स से कचरा संग्रहण की स्थिति, गीले एवं सूखे कचरे का निपटान तथा सीवरेज कार्य के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि प्रतिकरण के काम को जल्द पूरा करें। बैठक में पीओ डूडा, सीएमओ नगरीय निकाय तथा सब इंजीनियर्स उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्वच्छता ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों की निकायवार समीक्षा करते हुए संबंधितों से शिकायत निवारण की स्थिति जानी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि स्वच्छता से संबंधित शिकायतों का प्रभावी रूप से सतत निराकरण सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता जागरूकता के लिए प्रातः कालीन भ्रमण प्रारंभ करें। साथ ही लोगों को गंदगी न करने की समझाईश दें। उन्होंने कहा कि सौंन्दर्यीकरण के तहत दीवार लेखन एवं पैंटिंग का कार्य जारी रखें। दीवार पैंटिंग में गोंडी चित्रकला का प्रदर्शन अनिवार्यतः करें। कलेक्टर ने सड़क शुद्धिकरण, सीसी निर्माण कार्य तथा टेंडर प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 19 दिसम्बर के पहले सीएम हेल्पलाईन की अधिक से अधिक शिकायतों का निवारण सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment