BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह का संशोधित दौरा कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 9, 2021

प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह का संशोधित दौरा कार्यक्रम

मण्डला 9 दिसम्बर 2021



प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का अब 11 दिसम्बर को मंडला आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बिसाहूलाल सिंह 11 दिसम्बर को 10 बजे अनूपपुर से मंडला के लिए रवाना होंगे। श्री सिंह 11 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे मंडला पहुंचकर कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं क्राईसेस कमेटी के सदस्यों के साथ कोरोना संक्रमण संबंधी समीक्षा बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री सायं 4 बजे से कोरोना संक्रमण की तैयारियों के संबंध में जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी करेंगे। इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह सायं 5 बजे मंडला से परासी जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment