BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इलाज करने के बहाने तांत्रिक ने अपने सामने पति-पत्नी के बनवाए संबंध - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 31, 2021

इलाज करने के बहाने तांत्रिक ने अपने सामने पति-पत्नी के बनवाए संबंध



 रेवांचल टाईम्स: मझोला थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक ने इलाज करने के बहाने अपने सामने ही पति-पत्नी के संबंध बनवाए। आरोप है कि तांत्रिक के जाने के बाद पति ने महिला के साथ मारपीट की। चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए, तो पति और तांत्रिक की करतूत का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी तांत्रिक और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पति के साथ रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बीमार रहता है। उसका कहना है कि पति पर जिन्न आते हैं। बुधवार को पति अपने साथ राधेश्याम नाम के एक तांत्रिक को घर ले आया। आरोपी ने महिला से कहा कि वह उसके पति का इलाज करने आया है। जैसा मैं कहता हूं, तुम दोनों को वैसा ही करना होगा। ऐसा करने से तेरा पति ठीक हो जाएगा।

इसके बाद आरोपी राधेश्याम ने पति-पत्नी को नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने सामने ही संबंध बनवाए। महिला का कहना है कि दो घंटे बाद आरोपी तांत्रिक वहां से चला गया, लेकिन इसके बाद भी पति ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।



महिला की चीखपुकार सुनने के बाद आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने महिला को बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति और तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment