BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पी.एम.ई.जी.पी. योजना के तहत हितग्राहियों का ई.डी.पी. प्रशिक्षण संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 16, 2021

पी.एम.ई.जी.पी. योजना के तहत हितग्राहियों का ई.डी.पी. प्रशिक्षण संपन्न

 

 

मण्डला 16 दिसम्बर 2021



                महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्यमिता विकास केन्द्र म.प्र. (सेडमैप) भोपाल द्वारा आयोजित एवं राज्य कार्यालय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भोपाल द्वारा प्रायोजित 10 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के परिसर में 6 दिसम्बर 2021 से 16 दिसम्बर 2021 तक आयोजित किया गया जिसमें 14 नव उद्यमियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर 14 हितग्राहियों को प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक एन0के0 वास्कले एवं अतिथिगण अनिल तिलवानी, खादी ग्रामोद्योग आयोग भोपाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। महाप्रबंधक एन0के0 वास्कले ने सभी हितग्राहियों को उद्योग स्थापना हेतु औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग स्थापना संबंधी जानकारी दी। महाप्रबंधक तिलवाजी ने प्रशिक्षण में मार्जिन मनी संबंधी जानकारियाँ दी। स्टेनोग्राफर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एस0के0 खत्री ने उद्योग स्थापना संबधी विस्तृत जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment