मण्डला 9 दिसम्बर 2021
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए स्टेडिंग कमेटी के गठन के संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत् त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए जिला स्तर पर स्टेडिंग कमेटी का गठन किया गया है जिसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अध्यक्ष रहेंगे। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री म.प्र. विद्युत मण्डल, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग तथा सहायक संचालक सूचना प्रकाशनएवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दल के जिलाध्यक्ष अथवा उनके प्रतिनिधि को सदस्य नियुक्त किया गया है।
No comments:
Post a Comment