BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला पशु चिकित्सालय का हुआ निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 29, 2021

जिला पशु चिकित्सालय का हुआ निरीक्षण

मण्डला 29 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन डॉक्टरों की ड्यूटी का चार्ट प्रदर्शित करें। इसी प्रकार पशु चिकित्सालय में पशुओं की आकस्मिक चिकित्सा से संबंधित सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिला पशु चिकित्सालय में प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले पशुओं की जांच तथा दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध एक्सरे मशीन सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा के लिए आवश्यक संबंधित मशीनों का एस्टीमेट बनाएं तथा शासन को भेजे। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित अनुपयोगी इमारतों को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए तथा इसके स्थान पर पशुओं के लिए वार्ड बनाने से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने की बात कही। श्रीमती सिंह ने कहा कि रात्रि कालीन आकस्मिक इलाज के लिए भी जिला चिकित्सालय में समुचित इंतजाम सुनिश्चित रखें। उन्होंने जिले में पशु से संबंधित अन्य बीमारियों एवं वर्तमान स्थिति के संबंध में भी आवश्यक जानकारी ली। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक तथा संबंधित उपस्थित थे।







No comments:

Post a Comment