BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मिलन ग्रुप के तत्वावधान मैं आयोजित हुई ओपन टेनिस वाल खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 26, 2021

मिलन ग्रुप के तत्वावधान मैं आयोजित हुई ओपन टेनिस वाल खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन




रेवांचल टाइम्स नैनपुर: नैनपुर कालेज ग्राउंड निवारी मै विगत 11 दिसंबर 2021 से सन्चालित ओपन टेनिस वाल क्रिकेट प्रतियोगिता का गत दिनों जिले के सम्मानीय जन प्रतिनिधियों की सार्गभित भव्य उपस्थिति में फाइनल मैच का मुकाबले खेला गया। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भगवती श्रीधर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश पटैल मुगदरा स्थानीय सरपंच श्रीमती दीपा मरावी , नीरजकान्त झारिया ,मन्नू ठाकुर एवं अन्य उपस्थित अतिथियों की मंची उपस्थिति में यहां पर भारी कसमाकस रोमांचित फाइनल महा मुकाबला आर बी टु ताज नैनपुर और एच एम 11मक्के के बीच खेला गया जिसमें विजेता टीम के समक्ष 96 रनों का लक्ष्य रखा गया। खेल ग्राउंड दर्शकों से लबालब भरा रहा जैसे सूरज ढलते गया वैसे वैसे पूरा फाइनल मैच अपने सबाप पर चढ़ते गया और ॳततः विजेता का खिताब आर बी टू ताज नैनपुर के खाते मैं समाहित हुआ। यहां पर अतिथियों के द्वारा विजेता टीम को 51,000/रूपये की नगद राशि एवं चम चमाते कप एवं उप विजेता टीम एच एम 11मक्के को 25000/रूपये एवं शानदार कप दिया गया। मिलन ग्रुप नैनपुर निवारी के वरिष्ठ पदाधिकारियों मैं मनोज ठाकुर, नितेश कुमार झारिया अंकित ठाकुर,हरिओम अंचल बरमैया , मन्नू ठाकुर ने मीडिया को बताया है कि यहां पर यह दूसरा वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जो सभी के सहयोग से सन्चालित हुआ है यहां पर दूर दराजों की बहुतायत क्रिकेट खेल प्रतिभागियों की सहभागिता देखी गई है। आने वाले वर्षों मैं और ही ज्यादा रोमांचित मैच का भव्य आयोजन होगा। निवारी नैनपुर कालेज ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान यहां पर जो भी व्यक्तियों के द्वारा परोक्ष अरोक्ष आर्थिक एवं अन्य सहयोग दिया गया है उसके लिए समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी नितेश कुमार झारिया के द्वारा बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया है और भविष्य में इसी प्रकार का निरन्तर सहयोग की आकांक्षा की गई है।

यहां पर आयोजित इस भव्य क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए इस पूरे मण्डला जिले मैं नितेश कुमार झारिया के नामों की चर्चा व्याप्त हैं। जिन्हेंने रात दिन एक कर अपने साथियों के साथ मिलकर इस भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता को पूर्णतया की ओर अग्रसर करने मैं महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किये है। इस आयोजन के मुख्य सूत्र धार क्षैत्रीय युवा समाज सेवी भाई नितेश झारिया मक्के की चारों तरफ सर्वत्र चर्चा व्यप्त है ।जिन्होंने यहाँ पर आयोजित ओपन टेनिस वाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक  अपने साथियों के सहयोग से भव्यता प्रदान कर पूरे प्रतियोगिता को आकर्षित बना दिये 



           नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment