BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बिछियां पुलिस की एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्यवाही तेंदुए की खाल के साथ दो आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 25, 2021

बिछियां पुलिस की एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्यवाही तेंदुए की खाल के साथ दो आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में....





रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के थाना भुआ बिछिया पुलिस ने तेंदुए की खाल की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों के पास से तेंदुए की खाल और एक बाइक बरामद की है, घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिछिया पुलिस को मुखबिर से सूचना द्वारा प्राप्त हुई थी... कि प्लैटिना मोटरसाइकिल से दो लोग जो टाटरी की तरफ से तेंदुआ की खाल को लेकर रायपुर की ओर बेचने जा रहे हैं...जिसके बाद थाना प्रभारी बिछियां ने अपनी टीम को लेकर सक्रियता करते हुए मेढाताल के पास नाक बंदी की थीं, इस दौरान एक बाइक आते दिखी, जिसके बाद टीम ने उस बाइक सवार को रोका और पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान इन पर सन्देह हुआ, जिसके बाद पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो इनके पास से तेंदुआ का खाल मिला है, साथ ही एक बाइक जिसके बाद पुलिस ने बाइक में सवार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी का एक नाम संतोष और दूसरे का नाम गणेश यादव बताया जा रहा है, जो कि कान्हा नेशनल पार्क से लगे ग्राम झांगुल के रहने वाले बताए जा रहे हैं, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, और इस फ़िलहाल पूरे मामले की बिछियां पुलिस जांच में कर रही है।


रेवांचल टाइम्स मंडला से प्रदीप दुबे

No comments:

Post a Comment