BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश के इस शहर पर मंडरा रहा Omicron का खतरा, अलर्ट मोड में प्रशासन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 10, 2021

मध्य प्रदेश के इस शहर पर मंडरा रहा Omicron का खतरा, अलर्ट मोड में प्रशासन



 रेवांचल टाईम्स:मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है. इंदौर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7 मामले सामने आए हैं, जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट है.बता दें कि पिछले 24 घंटे में जिले में 6381 लोगों की कोरोना जांच की गई. जिनमें से 4,414 लोगों की जांच आरटीपीसीआर के जरिए हुई, तो बाकी 1,967 लोगों के रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए.

बता दें कि गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पतालों और ऑक्सीजन प्लांट्स का निरीक्षण किया. उन्होंने गीता भवन चेरिटेबल हॉस्पिटल, सुयश हॉस्पिटल, एमिनेंट हॉस्पिटल में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

मिश्रा की मानें तो इंदौर में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है, कोई परेशानी नहीं आएगी. उनका कहना है कि पूरे प्रदेश में हर जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता है. ऑक्सीजन बाहर से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही उन्होंने कहा, हमारी कोशिश है और ईश्वर से प्रार्थना है कि तीसरी लहर नहीं आए.

मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन (Omnicorn) पहुंच चुका है. पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगे जिलों में जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है.इन राज्यों से होकर आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए है. इसके साथ ही प्रशासन लगातार विदेशों से आने वाले लोगों को ट्रेस कर रहा है.आपको बता दें कि कोरोना के साथ-साथ लोग डेंगू से भी परेशान हैं. इंदौर में डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं. बीते 24 घंटे में 7 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. बता दें कि इंदौर में डेंगू का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों पर देखने को मिला है. अब तक करीब 300 बच्चों को डेंगू जकड़ चुका है.

No comments:

Post a Comment