रेवांचल टाइम्स मंडला पनिका समाज उत्थान एवं जनकल्याण समिति जिला मंडला के तत्वावधान में जिले के सभी विकासखंड कमेटियों के गठन प्रकिया पूरा करने के बाद दूसरे चरण की बैठकों के दौर में शुक्रवार 3 दिसंबर को स्थानीय गायत्री मंदिर नारायणगंज में बैठक संपन्न हुई।
पनिका जाति परिवार के सामाजिक सर्वेक्षण प्रपत्र भरकर 7 दिसंबर तक जिला कार्यालय में जमा करने तथा नारायणगंज विकासखंड के सभी बारह सेक्टरों में बैठकें लेकर संगठन को मजबूत किये जाने का दौर चलाये जाने की जवाबदारी जिला अध्यक्ष के द्वारा विकासखंड कार्यकारिणी को सौपी गई है।
जनजाति वर्ग में यथावत आने एक सूत्र में आने लगातार जारी रखना होगा प्रयास
बैठक में एजेंडा रखते हुए जिला संगठन पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि पनिका जाति को यथावत जनजाति वर्ग में सामिल कराये जाने के लिए संगठन को एक सूत्र में लाया जाना पहली जरूरत है।जिसके लिए पनिका और पनका संबोधन में चल रही भ्रांतियों को खत्म करना होगा।
जिला सदस्य तुलसीराम पड़वार ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने बिना कोई कारण समझाए पनिका जाति को इंकावन साल पहले जनजाति वर्ग से अलग कर दिया है जो संविधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। जिससे इस जाति को सामाजिक और शैक्षिक रूप से कोसों पीछे होना पड़ गया है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष जे.डी.बैरागी ने कहा, कि अपने गुमे हुए अधिकार को पाने गांव से संसद तक संघर्ष को तेज करना वर्तमान समय की मांग है।
जिला अध्यक्ष एड. धर्मेंद्र धार्या ने कहा कि,हमको जन बच्चों सहित संघर्ष का हिस्सा बनने एकजुट होने की जरूरत है।
नारायणगंज विकासखंड अध्यक्ष तामेश्वर बैरागी ने कहा, कि नारायणगंज विकासखंड को बारह सेक्टरों में बांटकर स्थानीय स्वजातीय जनों को एक सूत्र में लाने का काम युद्ध गति से जारी है। जिसमें सभी का सहयोग भी मिल रहा है।
हरजीत गायकवाड़ ने कहा कि क्षेत्रीय बंधन को जल्द से जल्द सरकार वापस नहीं लेती है,तो बहुत बड़े और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
जल्द सफल होने एक साथ लिया गया संविधानिक संकल्प
उपस्थित सभी स्वजातीय जनों ने एकमतेन होकर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर भारत के संविधान में बताये मार्ग पर चलकर खोये हुए हक को जल्द ही पा लेने का संकल्प लिया है। भारतीय सामाजिक संस्थान नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित अभियान शांति सद्भावना मंच सदस्यों के द्वारा संविधान उद्देशिका महिला शक्ति पार्वती बाई बैरागी के हाथों भेंटकर इसके पथ पर शांति पूर्वक चलकर सफलता पाने का सर्व समाज से आग्रह किया गया है।
जिसको सभी ने अंगीकार भी किया है।
नारायणगंज विकासखंड से अध्यक्ष तामेश्वर बैरागी,कार्यकारी अध्यक्ष महेश तामस्कर, सचिव अंतराम बघेल, नयन दास पड़वार,बुद्दू दास,संजय टांडिया, राजकुमार बैरागी, सुरेंद्र पड़वार,गुलाब टांडिया,मुरारी दास,पार्वती बाई बैरागी,कंधी दास, योगेश पनरिया, मूलचंद बैरागी,भंगी दास पड़वार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश एवं जिला संगठन से प्रांतीय उपाध्यक्ष जे.डी.बैरागी, प्रांतीय सदस्य अजय बैरागी,कृष्ण दास पड़वार प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिला सचिव पी.डी.खैरवार,जिला अध्यक्ष एड. धर्मेंद्र धार्या, घुघरी तहसील अध्यक्ष तुलसीराम पड़वार,जिला सदस्य सोना दास मानिकपुरी ने समस्त पनिका पनका स्वजातीय जनों को एकसूत्र में आने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment