BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही गांजा बेचने की फिराक में निकले युवक को धरदबोचा कोतवाली प्रभारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 30, 2021

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही गांजा बेचने की फिराक में निकले युवक को धरदबोचा कोतवाली प्रभारी...



रेवांचल टाईम्स - जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एएसपी डॉ संजीव उईके के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों पर अंकुश अभियान की इसी कड़ी में छिंदवाड़ा सीएसपी कुशवाह के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी सुमेरसिंह जगेत ने अपने बड़े सदे सदाए खुफिया तंत्र के जरिए कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर कालोनी मे गांजा बेचने निकले एक युवक को पुलिस ने बड़े हिकमत अमली से धरदबोचा।।*

छिंदवाड़ा कोतवाली कोतवाल को विश्वसनीय तंत्र से सूचना मिली की शिवनगर कालोनी मे एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है।।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल हरकत में आए कोतवाली कोतवाल एस एस जगेत ने अपने द्वारा गठित दल को उचित दिशानिर्देश दे रवाना किया।।

गठित पुलिस दल बताए स्थान पर जा धमका जहां एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचते हुए पकड़ा गया जिस आरोपी के कब्जे से 550 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित  कीमत ₹ 7 हजार रुपये है।।

युवक से गांजा जप्त किया गया साथ हीं पूछताछ पर पकड़ाए गए युवक ने बबलू उर्फ इम्तियाज अली के पास से गांजा लाना बताया जिस पर से कोतवाल द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।।

गिरफ्तार आरोपी आसिफ अली पिता जाफर अली उम्र ३२साल मेडिकल कॉलेज रेलवे क्रॉसिंग शिव नगर कॉलोनी का बताया गया।।

इस गठित धरपकड़ पुलिस टीम के 

कोतवाली कोतवाल सुमेरसिंह जगेत उपनिरीक्षक शंकर लाल उईके उपनिरीक्षक टीडी धारवे थाना कुण्डीपुरा प्रधान आरक्षक शेख मंज़ूर आरक्षक राहुल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment