BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध खनन की मार....... और बुझ गए तीन घरों के चिराग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 5, 2021

अवैध खनन की मार....... और बुझ गए तीन घरों के चिराग

 



रेवांचल टाइम्स: शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र से 3 बच्चें कल शाम से लापता थे. तीनों बच्चों की खोजबीन हो रही थी. खोजबीन के दौरान आज सुबह तीनों बच्चों के कपड़े एवं जूते तालाब किनारे पड़े हुए थे. जब तालाब में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की तो तीनों बच्चों के शव मिल गए. तीनों के शवों को पीएम के लिए कालापीपल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया.

दरअसल कालापीपल के भुरिया खजुरिया गांव के नैतिक पिता रामबाबू उम्र 9 वर्ष, अभिषेक पिता अमरसिंह बागरी उम्र 13 वर्ष एवं अभिषेक पिता आत्माराम उम्र 10 वर्ष कल स्कूल से घर आने के बाद तीनों चौराहे पर खेलने के लिए गए और देर रात तक वापस नहीं लौटे थे.

अवैध उत्खनन ने ली जान?
परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों बच्चों की तलाश आसपास के इलाके में की लेकिन कोई पता नहीं चला. परिजनों ने कालापीपल पुलिस को भी शिकायत की. आज सुबह गांव के समीप बने तालाब के किनारे खोजबीन के दौरान तीनों बच्चों के कपड़े और जूते दिखाई दिए. तालाब पूरी तरह से सूखा है, पूरे तालाब में पानी नहीं है लेकिन अवैध उत्खनन करने वालों ने तालाब के अंदर खुदाई कर दी. तालाब में करीबन 30 फीट गहरी खुदाई कर दी, उसमें पानी भरा हुआ था. संभवतः तीनों बच्चे वहां नहाने के लिए चले गए. तीनों बच्चों में एक तैरना जानता था, उन दोनों को बचाने में वह भी डूब गया. कालापीपल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है.

पूरा गाँव हुआ गमगीन
तीनों बच्चे अलग-अलग परिवार के है. तीन परिवारों के चिराग बुझ गए. तालाब में बच्चों की जानकारी लगते ही बच्चों के परिजन और ग्रामीण तालाब पर पहुंच गए, जैसे ही बच्चों के शव निकाले गए, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. घटना से पूरे गाँव में मातम छा गया. इनमें से दो बच्चे कक्षा चौथी और एक बच्चा कक्षा आठवीं का छात्र था और गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ने जाते थे.

No comments:

Post a Comment