रेवांचल टाईम्स : देश में अब बढ़ती महंगाई (Inflation) ने हद कर दी है, जिसके चलते आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। आम आदमी को दो वक्त का खाना भी अब चेन से नसीब नहीं हो रहा है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही आम जनता पर महंगाई की मार (Inflation Shock from 1st December) फिर से पड़ी है और कई चीजों में बदलाव आया है। आज से आम जनता को कई चीजों पर पहले की तुलना में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
गैस सिलेंडर के बढ़े 100 रुपए
1 दिसंबर यानि आज से गैस सिलेंडर (gas cylinder) पर अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की वृद्धि की है। ये बढ़ी हुई कीमत कामर्शियल सिलेंडर पर लागू होगी। घरेलू गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन कंपनियों का कोई भरोसा नहीं है कब कीमतें बढ़ा दे। राजधानी दिल्ली में तो कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2101 रुपये पहुच गया है।
SBI का झटका, ईएमआई हुई महंगी
1 दिसंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ईएमआई के जरिए खरीदारी करने पर ज्यादा पैसे देने होंगे। 1 दिसंबर 2021 से सभी ईएमआई खरीदारी पर 99 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
माचिस की डिब्बी अब 1 की जगह मिलेगी 2 रुपए में
देश में बढ़ती महंगाई ने माचिस की डिब्बी को भी नहीं बक्शा। दिसंबर की शुरूआत के साथ ही माचिस की डिब्बी भी महंगी हो गई है। अब माचिस की एक डिब्बी लेने के लिए 1 रुपए की जगह 2 रुपए खर्च देने होंगे। हालांकि, माचिस की कीमत में ये वृद्धि 14 साल बाद की गई है लेकिन इस बीच माचिस की तिल्लियों की संख्या और क्वाॅलिटी में कमी कर दी गई।