BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
16 दिसम्बर के विशेष महाभियान में पात्र हितग्राही टीका लगाएँ कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 15, 2021

16 दिसम्बर के विशेष महाभियान में पात्र हितग्राही टीका लगाएँ कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की

 



 


रेवांचल टाइम्स :कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बताया कि 16 दिसम्बर को प्रदेश के साथ-साथ मंडला जिले में भी वैक्सीनेशन के लिए विशेष महाभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 16 दिसम्बर को आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन के विशेष महाभियान में अनिवार्य रूप से अपना तथा अपने परिजनों का वैक्सीनेशन कराएं। साथ ही अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि कोविड-19 से जिले की सुरक्षा हम सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है। वैक्सीनेशन कराकर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगाने वाले हितग्राही अपने नजदीकि केन्द्रों में जाकर द्वितीय डोज ले सकते हैं। कोवैक्सीन का द्वितीय डोज 28 दिन बाद तथा कोविशील्ड का द्वितीय डोज 84 दिन के बाद लगाया जाता है। श्रीमती सिंह ने कहा है कि सभी को कोविड के दोनों टीके लगाना जरूरी है। दोनों टीके लगाकर ही कोविड से बचाव के सुरक्षा चक्र को पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि स्वयं टीके के दोनों डोज लगाते हुए अपने आसपास के लोगों को भी दोनों डोज लगाने प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment