मण्डला 4 दिसम्बर 2021
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन
कार्यक्रम अंतर्गत, खादी
और ग्रामोद्योग आयोग, जिला
व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड मंडला द्वारा विभिन्न
बैंकों को प्रेषित एवं बैंकों द्वारा स्वीकृत प्रकरणों में आवश्यक 10 दिवसीय उद्यमिता विकास
प्रशिक्षण का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के परिसर में 6 से 15 दिसम्बर तक आयोजित किया
जा रहा है। ऐसे समस्त हितग्राही जिनकों बेंकों के द्वारा ऋण प्रकरण में स्वीकृति
प्राप्त हो गई है एवं बैंकों द्वारा पीएमईजीपी पोर्टल में स्वीकृति पत्र अपलोड कर
दिया गया है वे समस्त हितग्राही 6 दिसम्बर को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंडला में प्रातः 10:30 बजे उपस्थित होकर
प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।
No comments:
Post a Comment