मण्डला 7 दिसम्बर 2021
प्रबंधक खादी तथा ग्रामोद्योग
बोर्ड ने बताया कि मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत जिले में स्वरोजगार की संभावना
एवं स्वयं का रोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से मण्डला के लिए 37 हितग्राहियों का लक्ष्य
निर्धारित किया गया है। बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारोन्नुखी व्यवसायों जैसे फैशन
डिजाईनिंग, सिलाई, रेडीमेड गारमेंट, लेदर गुड्स, बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर
रिपेयरिंग, कम्प्यूटर
एकाउण्ट विथ टेली, घरेलू
उपकरण मरम्मत, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, दोना पत्तल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, मरम्मत, ट्रेक्टर रिपेयरिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर, मोबाईल रिपेयरिंग आदि
ट्रेडों में ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए
प्रबंधक, खादी
ग्रामोद्योग जिला पंचायत मण्डला मोबाईल नम्बर 8959500194 एवं एस.एल. वरकड़े मो. 9424361125 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment