BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घर छोड़कर भागी 14 वर्षीय नाबालिग को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा...ट्रक चालक किया बलात्कार. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 17, 2021

घर छोड़कर भागी 14 वर्षीय नाबालिग को लिफ्ट लेना पड़ा महंगा...ट्रक चालक किया बलात्कार.



जबलपुर। एक 14 वर्षीय बालिका को घर से नाराज होकर भागना एवं हाईवा चालक से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया|हाईवा चालक ने वाहन के अंदर ही मुंह दबाकर बालिका के साथ जबरदस्ती रेप कर दिया| घटना के बाद डरी सहमी बालिका ने तत्काल डायल-100 में कॉल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई| मामले की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने तत्काल पुलिस की टीमों को घेराबंदी के लिए लगाया और कुछ ही देर में बालिका को हाईवा चालक के चंगुल से मुक्त करा लिया गया।

गोसलपुर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय बालिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कल गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे उसकी बड़ी बहन ने मोबाइल चलाने की बात को लेकर उसे डांट दिया था|जिसके बाद बालिका अपने घर से कपड़े लेकर भाग गई थी|दिनभर खेत में रहने के बाद शाम करीब 6:00 बजे वह पैदल ग्राम पौड़ी कला नहर के पास पहुंची|जहां उसे अगरिया की ओर से एक हाईवा आते हुए देखा|उसने हाथ दिया तो हाईवा चालक ने हाईवा रोक दिया|

No comments:

Post a Comment