BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गंदी नालियों और बदबूदार पेशाब घर फिर भी संभाग में सिवनी नगरपालिका प्रथम, प्रदेशस्तरीय रैंकिंग में लिया तीसरा स्थान.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 21, 2021

गंदी नालियों और बदबूदार पेशाब घर फिर भी संभाग में सिवनी नगरपालिका प्रथम, प्रदेशस्तरीय रैंकिंग में लिया तीसरा स्थान..

 



रेवांचल टाईम्स–स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में सिवनी नगर पालिका ने संभाग में प्रथम तथा प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं। वही सम्पूर्ण भारत में 53वां स्थान प्राप्त हासिल कर प्रेरक दौड़ सम्मान में गोल्ड प्राप्त किया हैं।


इस उपलब्धि के लिए सिवनी के नागरिकों को बहुत बधाई मगर शायद नगर पालिका के साहब यदि नाली, सड़क, पेशाब घर, आवारा पशु, शहर का अतिक्रमण, आदि में ध्यान दिया गया होता तो शायद रेटिंग और सुधर सकती थी और सिवनी ऑल इंडिया रेटिंग और ऊपर होती।


नगरपालिका प्रशासक एवं कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की जारी हुई रेटिंग में सिवनी नगर पालिका ने मध्यप्रदेश में तीसरा स्थान हासिल का प्रेरक दौड में गोल्ड प्राप्त किया। वहीं आल इंडिया रैंक में 53 वां स्थान पाकर जबलपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नगर पालिका बनी जीएफसी स्टार रेटिंग में 01 स्टार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने सभी कर्मचारियों एवं नगर वासियों बधाई एवं शुभकामनायें दी।


ज्ञात होवे कि विगत वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सिवनी नगर पालिका ने ऑल इंडिया रैंक में 76 वां स्थान हासिल किया था जिसमें 2021 में सीधे 23 पायदान की छंलाग लगाकर इस वर्ष 53 वीं रैंक हासिल की है। इस  उपलब्धि में का श्रेय मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे, स्वच्छता सर्वेक्षण की नोडल अधिकारी एवं उपयंत्री कु. बिंदेश्वरी पंद्रे एवं स्वास्थ्य विभाग के शुभम पाठक सहित समस्त सफाई कर्मचारियों एवं उनके सहयोगी कर्मचारियों को भी जाता है क्योंकि विगत 01 वर्षों से इनके द्वारा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में दिन रात मेहनत कर नगर में प्रतिदिन नियमित स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर से 05 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम छिडिया पलारी में टिंचिंग ग्राउंड में एफएसटीपी (सीकल स्लज टीटमेंट प्लांट), एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसेलिटी) का निर्माण एवं कंपोस्टिंग पिट याने गीले कचरे खाद बनाये जाने का प्लांट का निर्माण कराया गया। नगर में प्रतिदिन टिप्पर वाहनों के माध्यम से कचरा उठाया जाने का कार्य किया गया इन्ही मापदंडो के आधार पर सिवनी नगर पालिका ने यह उपलब्धि हासिल की है।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment