रेवांचल टाईम्स - प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जल्द जारी कर सकते हैं जिला अध्यक्षों की सूची बरघाट निवासी ढाल सिंह बिसेन को लेकर युवाओं में दिख रहा रुझान दावेदारों में जिले के सभी नेताओं के करीबी माने जाते हैं ढाल सिंह ढालसिंह बिसेन को युवा मोर्चा सिवनी जिला अध्यक्ष बनाने की उठी मांग सिवनी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जल्द ही जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर सकता है।
इसको देखते हुए सिवनी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
लगभग आधा दर्जन से अधिक दावेदारों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय और ऐज फैक्टर को देखते हुए फिट बैठते नजर आ रहे हैं बरघाट निवासी ढाल सिंह बिसेन, जो वर्तमान में युवा मोर्चा जिला मंत्री के पद पर हैं।
बरघाट मुख्यालय में आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने एकत्र होकर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार सहित पार्टी आलाकमान से ढाल सिंह बिसेन को भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी जिला अध्यक्ष बनाने की मांग की है।
अब देखना यह है कि जिले के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय ढाल सिंह बिसेन को पार्टी आला कमान यह जिम्मेदारी सौंपता है या नहीं?
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment