BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया पुलिस के द्वारा दो स्थाई वारंट तामील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 3, 2021

अंजनिया पुलिस के द्वारा दो स्थाई वारंट तामील


रेवांचल टाइम्स - पुलिस अधीक्षक मंडला यशपाल सिंह राजपूत द्वारा गुंडा बदमाशों एवं फरार आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त एसडीओपी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, इसी अनुक्रम में पुलिस चौकी अंजनिया द्वारा फरार आरोपियों की चिन्हित एवं तलाश कर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, माननीय न्यायालय श्रीमान सी. एस. सैयाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मंडला के प्रकरण क्रमांक 957/2013 धारा 279, 337, 338 ipc में आरोपी चंचल पटले पिता श्री गणेश कुमार पटले उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुकड़ा थाना चांगोटोला जिला बालाघाट मध्य प्रदेश का स्थाई वारंट जारी किया गया था, जो करीब 8 साल से लगातार फरार चल रहा था, जिसे एसडीओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी बमनी आशीष कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, सहायक उप निरीक्षक राजेश सराठे, महिला प्रधान आरक्षक विभा खान एवं अन्य पुलिस बल की सहायता से आज दिनांक 3 नवंबर 2021 को उक्त वारंट तामील करने में सफलता हासिल की. इसी प्रकार प्रकरण क्रमांक 390/2017 मैं 4 साल से फरार स्थाई वारंटी रामकुमार सिंह चौहान निवासी मंडला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है. दोनों वारंटीओं पर 500-500 का इनाम घोषित किया गया था.


इस दिवाली मुह मीठा कीजिये रेवांचल टाइम्स की खास मिठाई रेसिपी के साथ



खजूर ड्राईफ्रूट बर्फी


















No comments:

Post a Comment