रेवांचल टाईम्स - 1 नवंबर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद केवलारी द्वारा सेवा बस्ती में स्थापना दिवस के कार्यक्रम मनाने के निर्देश दिए गए थे जिसके फलस्वरूप नगर के तिग्गा मोहल्ला मैं जन अभियान परिषद द्वारा स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एवं उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य प्रकाश डेहरिया ,पत्रकार एवं समाजसेवी मां रेवा ग्राम उत्थान समिति के अध्यक्ष अशोक बन्देवार, जन अभियान परिषद के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अशोक बेंद्रे, के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न किया गया कार्यक्रम मैं उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अशोक बनने वालों ने कहा कि साल 1951-1952 में देशभर में आम चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो गई थी। 1956 में राज्यों के पुर्नगठन का सिलसिला चल रहा था, जिसके तब एक नवंबर 1956 में मध्यप्रदेश का गठन किया गया। तभी से यह दिन प्रदेश के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। नक्शे के बीच में होने से इसे मध्य भारत के नाम से जाना जाता था, इसका गठन इसके भाषा के आधार पर किया गया था।
हमें जन अभियान परिषद के माध्यम से संचालित गैर सरकारी संगठन स्व सहायता समूह एनजीओ एवं जन अभियान की समितियों के माध्यम से लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का काम करना है। एवं लोगों को सरकारी योजना का लाभ कैसे मिले इस विषय पर भी चिंता करना है। तभी हमारा प्रदेश की प्रगति की गति और तेजी से बढ़ेगी आज हमें इसी बात का संकल्प लेकर जाना है की हमारे गांव क्षेत्र का व्यक्ति शासन की योजनाओं से अछूता ना रहे। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक अशोक बेन्द्रे, बालकराम डेहरिया, राधेश्याम बंदेवार ,लेख राम बघेल ,नानी बाई जंघेला, कुमारी श्रद्धा राय, कुमारी कामिनी पंचेश्वर,रवि चौहान, के साथ क्षेत्र की अनेक महिलाएं एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment