BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना संक्रमण रोकने दीपावली पर्व पर बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने सर्वेक्षण टीम गठित.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 1, 2021

कोरोना संक्रमण रोकने दीपावली पर्व पर बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने सर्वेक्षण टीम गठित..




रेवांचल टाइम्स -  01 से 15 नवंबर तक सर्वेक्षण दल प्रतिदिन प्रवासी लोगों की जानकारी एकत्र करेंगें


दीपावली त्यौहार के अवसर पर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य प्रदेशों एवं शहरों से प्रवासी लोगों के आने के कारण जिले में कोरोना सक्रमण फैल सकता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिले में कोविड संक्रमण के नियंत्रण के लिए कलेक्टर डज्ञॅ गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले में बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए सर्वेक्षण टीम गठित कर दी है और सर्वेक्षण टीम को निर्देशित किया है कि वे 01 से 15 नवंबर तक अपने प्रभार के ग्राम एवं वार्ड के प्रत्येक घर में जाकर दीपावली पर्व मनाने बाहर से आये लोगों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रतिदिन शाम 05 बजे क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करायें।


इस संबंध में दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि प्रायः यह देखा जाता है कि रोजगार के लिये देश के अन्य राज्यों/जिलों में जाने वाले जिले के प्रवासी नागरिक अपने परिवारजनों के साथ दीपावली पर्व मनाने के लिये गृह निवास आते है। देश के कुछ राज्यों में कोविड-19 कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार जारी है। ऐसी स्थिति में अन्य राज्यों से जिले में आने वाले संक्रमित व्यक्तियों से जिले में कोविड संक्रमण के फैलने की संभावना हो सकती है। इसलिये यह आवश्यक है कि दिनांक 01 नवम्बर 2021 से दिनांक 15 नवम्बर 2021 तक जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में देश के अन्य राज्यों/ जिलों में जाने वाले जिले के प्रवासी नागरिकों पर नजर रखी जाये तथा कोरोना संक्रमण के लक्षण युक्त संदिग्ध व्यक्ति पाये जाने पर तत्काल उसकी एवं परिवारजनों की कोविड सेम्पलिंग की जाकर आवश्यक्तानुसार उपचार दिया जाये। जिससे कोविड संक्रमण को नियंत्रण में रखा जा सकेगा और जिन व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 को टीका (प्रथम डोज / द्वितीय डोज) नहीं लगाया है, उनका टीकाकरण भी कराया जा सकेगा।


जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में देश के अन्य राज्यों/जिलों में जाने वाले जिले के प्रवासी नागरिक की निगरानी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में तथा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में दिनांक 01 नवम्बर 2021 से दिनांक 15 नवम्बर 2021 तक के लिये सर्वेक्षण दल का गठन किया गया है। नगरीय क्षेत्रों के सर्वेक्षण दल में नगर पालिका के वार्ड प्रभारी, वार्ड में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं शहरी आशा कार्यकर्त्ता को शामिल किया गया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण दल में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, आशा कार्यकर्त्ता एवं ग्राम कोटवार को शामिल किया गया है। यह सर्वेक्षण दल 01 से 15 नवंबर 2021 तक घर-घर जाकर प्रतिदिन अपने प्रभार के वार्ड एवं ग्राम में बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी करेगा और उनकी जानकारी एकत्र करेगा।


सर्वेक्षण दल 01 से 15 नवंबर 2021 तक प्रतिदिन अपरान्ह 04 बजे तक नगरीय क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एवं ग्रामीण क्षेत्र का सर्वेक्षण दल जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्धारित प्रारूप में बाहर आने वाले प्रवासी लोगों की जानकारी उपलब्ध करायेंगा। इन अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन शाम 05 बजे तक अपने क्षेत्र के खंड चिकित्सा अधिकारी/ सिविल सर्जन को यह जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।


रेवांचल टाइम्स  लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment