BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अलर्ट:कोरोना की जोरदार दस्तक, 55 लोग पाए गए पॉजिटिव, सभी को लग चुकी थी दोनों वैक्सीन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 29, 2021

अलर्ट:कोरोना की जोरदार दस्तक, 55 लोग पाए गए पॉजिटिव, सभी को लग चुकी थी दोनों वैक्सीन



  

रेवांचल टाईम्स:कोरोना के नए वेरिएंट पर चर्चा के बीच महाराष्ट्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. महाराष्ट्र में कोरोना के मामले जरूर कम होने लगे हैं, लेकिन अब कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोग भी संक्रमित होते दिख रहे हैं. ताजा मामला ठाणे के वृद्धाश्रम का है जहां पर 55 बुजुर्ग कोरोना का शिकार हो लिए हैं. चिंता की बात ये है कि इन सभी बुजुर्गों को कोरोना की दोनों वैक्सीन लग चुकी थीं.

इन 55 लोगों के अलावा सात और लोग कोरोना का शिकार हुए हैं. इसमें एक डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है. सभी का पास के निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है. जोर देकर बताया गया है कि सभी की सेहत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और वायरस को आगे फैलने से रोका जा रहा है. खबर तो ये भी है कि प्रशासन कई स्थानीय लोगों का भी कोविड टेस्ट कर सकते हैं.

वहीं अस्पताल में एडमिट हुए लोगों में से 41 ऐसे मरीज हैं जिन्हें पहले से कुछ बीमारियां हैं, वहीं 30 ऐसे भी लोग हैं जिन्हें कोरोना तो हुआ है लेकिन कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा. वे सभी Asymptomatic बताए गए हैं. महाराष्ट्र के कोरोना मीटर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 832 नए मरीज सामने आए हैं, वहीं 33 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.



No comments:

Post a Comment